Showing posts with label rain. Show all posts
Showing posts with label rain. Show all posts

Wednesday, June 18, 2014

वो पिछली बारिश

वो पिछली बारिश याद है तुम्हे?
वो पानी में बच्चों सा भीगना,
वो पैरों से पानी को उछालना,
वो पिछली बारिश याद है तुम्हे?

वो रात की शीतलता को महसूस करना,
बेधड़क वो बच्चों सा एक दुसरे को छेड़ना,
उस बारिश की वो मीठी यादें, क्या याद हैं तुम्हे?
वो पिछली बारिश याद है तुम्हे?

वो साथ साथ भीगते लम्हों की कशिश,
वो दुनिया के सामने अपने साथ पर गर्व करती,
वो पिछली बारिश की अठखेलियां,
वो रात की सकून भरी बातें, क्या याद हैं तुम्हे?
वो पिछली बारिश याद है तुम्हे?

क्या आज की बारिश में उन लम्हों को ढून्ढ रहा है?
क्या उन् लम्हों की यादों की टीस का एहसास कर रहा है,
याँ कहीं उस पिछली बारिश की कबर खोद चूका है, ये दिल तेरा?
उस पिछली बारिश का कोई भी लम्हा क्या याद है तुम्हे?
वो पिछली बारिश याद है तुम्हे?